मुजफ्फरपुर : अग्निशमन सेवा सप्ताह के प्रथम दिन शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर। जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी गौतम कुमार के द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत अग्निशामालय मुजफ्फरपुर के प्रांगण में प्रथम दिन मनाया गया।

इस दौरान सभी जवानों को शहीदों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन धारण कर जवानों ने शहीदों को याद किया।

वहीं पिन फ्लैग का वितरण किया गया। इस अवसर पर मो.साकिब खान,कंसल्टेंट/डीएम प्रोफेशनल, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मुजफ्फरपुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.