दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से गुरुवार को एक 25 साल की लड़की ने सुसाइड करने की कोशिश की। CISF ने वीडियो ट्वीट कर जानकारी दी कि ल’ड़की की जान बच गई है। हालांकि, गंभीर चोटों की वजह से उसे लाल बहादुर अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था, जहां उसने द’म तो’ड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक लड़की अचानक से मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ गई, जिसके बाद CISF के जवान उसे उतरने के लिए समझाने लगे, लेकिन लड़की नहीं मानी। लड़की के छलांग लगाने से पहले कुछ जवान नीचे कंबल और चादर लेकर पहुंच गए और जैसे ही लड़की ने छलांग लगाई, उसे कैच कर लिया। उसके पैर और शरीर के कुछ हिस्सों में गं’भीर चो’टें आई थी।
यूजर्स ने CISF जवानों की तारीफ की
गुरुवार को सोशल मीडिया यूजर्स ने लड़की को कैच करने वाला वीडियो देख CISF जवानों की तारीफ भी की थी। समीर वर्मा नामक यूजर ने लिखा- ग्रेट जॉब CISF टीम। वहीं गौरव सोनी ने लिखा- देश के वीर जवानों के हौसले को दिल से सलाम। एक अन्य यूजर प्रशांत यूजर ने वीडियो रिट्वीट कर लिखा- मानवता का गुण सबसे महान है।
12 हजार से ज्यादा जवान करते हैं मेट्रो की सुरक्षा
दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा 12 हजार से ज्यादा CISF के जवान करते हैं। 15 साल से CISF के जिम्मे मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था है। दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन के तहत 249 स्टेशन हैं।

