रूस करीब 2 महीने से यूक्रेन पर हमले कर रहा है। इस जंग में रूस को भी भारी नु’कसान हुआ है। इस बीच खबर है कि रूसी रक्षा मंत्री को हा’र्ट अटैक आया है। मीडिया रि’पोर्ट के मुताबिक, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं पड़े हैं। माना जा रहा है कि यूक्रेन में हो रहे नुकसान को लेकर व्लादिमीर पुतिन और सर्गेई के बीच कुछ अनबन चल रही थी। इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

रशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी-इजरायली कारोबारी लियोनिद नेवजलिन का दावा है कि रक्षा मंत्री और पुतिन के खास सर्गेई शोइगु (66 वर्षीय) को दिल का दौरा प्राकृतिक कारणों से नहीं पड़ा है। ऐसे में 20 जनरलों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शोइगु को यह दिल का दौरा कुछ गलत तरीकों यानी गड़बड़ी से हुआ था।

कई दिनों से नहीं हैं एक्टिव
शोइगु 2012 से पुतिन के करीबी सहयोगी रहे हैं। वह आक्रमण के शुरुआती दौर में मुख्य आधार थे, लेकिन हफ्तों से वह काफी हद तक गायब थे। कारोबारी लियोनिद नेवजलिन के इन दावों से हड़कंप मच गया है। अगर उनके दावे सही साबित होते हैं, तो यह अलग-थलग पड़े रूसी राष्ट्रपति और उनके करीबी सलाहकारों और सैन्य नेताओं के बीच एक बड़ी दरार की पुष्टि करेगा। नेवज़लिन कभी रूस के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक थे, लेकिन 2003 में जब पुतिन और क्रेमलिन ने उनकी तेल कंपनी को जब्त करने का फैसला किया, तो वह देश छोड़कर चले गए। ऐसे में उनका यह दावा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

जताई है हत्या की कोशिश की आशंका
नेवजलिन ने बताया, ‘शोइगु एक दशक तक पुतिन के दाहिने हाथ और रूसी सेना के नेता रहे हैं। यूक्रेन में युद्ध के शुरुआती हफ्तों में वह मुख्य आधार थे, लेकिन हाल ही में क्रेमलिन की नियमित ब्रीफिंग से वह गायब हो गए थे। बताया जा रहा है कि आक्रमण की धीमी प्रगति पर मार्च के अंत में पुतिन और शोइगु के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी।

नेवजलिन ने शोइगु के हार्ट अटैक पर संदेह जताते हुए कहा है कि यह प्राकृतिक कारणों से नहीं हो सकता था। उन्होंने इसे हत्या का विषय बताया है। शोइगु को कल आखिरी बार आर्कटिक के विकास के बारे में पुतिन और अन्य मंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में देखा गया था, लेकिन उन्होंने इसमें कोई बात नहीं की। ऐसे में ये भी चर्चा है कि यह वीडियो पहले से रिकॉर्डेड है और लोगों को भ्रमित करने के लिए इस फुटेज का इस्तेमाल किया जा रहा है।
