बगहा। पुलिस को एक बार फिर से चुनौती देते हुए ह’थियारबंद आधा दर्जन अ’पराधियों ने आभूषण दुकान से नकदी समेत करीब 22 लाख रुपये के आभूषण लू’ट लिए। घ’टना को अंजाम देने के बाद अ’पराधी आराम से ह’थियार ल’हराते हुए भाग निकले। घ’टना शुक्रवार की दोपहर करीब 12.50 बजे की है।
लू’ट से स्थानीय ग्रामीणों में भारी द’हशत है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से इस प्रकार की लू’ट हुई। बताते हैं कि अन्य दिनों की तरह शुक्रवार की सुबह तमकुहा बाजार की सभी दुकानें खुली हुई थी। इस बीच अपाचे और पल्सर बाइक पर सवार आधा दर्जन अ’पराधी गोविंद स्वर्णकार की दुकान पर पहुंचे।
दुकान में दाखिल होते ही अ’पराधियों ने अ’सलहे निकाल लिए और दुकानदार समेत कर्मियों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद दुकान में रखे करीब 10 लाख की सोना चांदी के आ’भूषण लू’ट लिए। इस क्रम में दुकानदार ने वि’रोध किया तो उसके साथ मा’रपीट की गई।
इसके बाद अ’पराधी गोविंद के भाई गुड्डू स्वर्णकार की दुकान में दाखिल हुए तथा 12 लाख रुपये मूल्य का आभूषण लूट लिए। घटना के वक्त दो स्थानीय दो महिला ग्राहक भी दुकान में मौजूद थीं। घटना से क्षेत्र में द’हशत का माहौल है । घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आ’क्रोश है।
घ’टना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ कैलाश प्रसाद,पुलिस इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान, थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर कैंप कर रहे हैं। पुलिस अ’पराधियों की गि’रफ्तारी के लिए छा’पेमारी कर रही। इसके साथ सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। लोगों का दावा है कि घ’टना को अंजाम देने के बाद अ’पराधी दो विपरीत दिशा में भागे । पीड़ित व्यवसायी परिवार सहमा हुआ है। एसपी किरण कुमार गोरख भी घ’टना के बाद मौके पर पहुंचकर खुद जांच कर रहे हैं।
