मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के ओरिएंट क्लब, आमगोला मैदान में चल रहे हैंडलुम एंड हैंडीक्राफ्ट सह डिजनीलैंड मेले में मुंबई का प्रसिद्ध चिल्ड्रेन वाटर वोटिंग बच्चों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहा है। मेले के आयोजक अरूण पिल्लई ने बताया कि बच्चों एवं युवाओं के लिए ईद-उल-फितर के मौके पर खरीदारी को ध्यान में रखकर इस मेले का आयोजन किया गया है।
इस मेले में विभिन्न प्रकार के रोमांचक झूला लाया गया है। इस मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों के मनोरंजन के लिए मुंबई का फेमस एक्वा वाटर बोटिंग लगाया गया है। इस वाटर बोटिंग में पांच वर्ष से दस वर्ष तक के बच्चे एक साथ बोटिंग का मजा ले रहे है।
इसके अलावा अलग-अलग तरह के झूले लगाए गए हैं। युवा भी इन झूलों का आनंद उठा रहे है। जिनमें टोरा टोरा, ब्रेक डान्स, जाईन्ट किल, हेलिकॉप्टर, मैरी कॉलम्बस, ड्रैगन ट्रेन, स्टाईल मुन (चाँद-तारा), ऐरोप्लेन, मिनी ट्रेन घुम बाईक, मिक्की माउस, बॉलवंशी, भूत बंगला अलावा छोटे बच्चों के लिए किड्स राईड कि व्यवस्था की गई है।
डिजनीलैंड के मैनेजर धर्मराज पाण्डेय ने बताया कि ईद के मौके पर खरीदारी के लिए जरूरत के सभी सामान मेले में लगाया गया है। जैसे हैण्डलूम एंड हैंडीक्राफ्ट, ज्वैलरी, खिलौने, राजस्थानी कंगन, पसंदीदा कॉकरी की दुकानें एवं भिन्न-भिन्न प्रकार के अचार, फैंसी चप्पल-जूते, पर्स-बैग, घरेलू, रसोई की जरूरतों का सभी सामग्री मेले के अंदर स्टॉल में उपलब्ध है।
मनोरंजन के साथ-साथ खरीदारी के अलावे खान-पान के विशेष व्यवस्था भारतीय व्यंजन एवं फास्ट फुड के साथ भेलपुरी, पाउभाजी, पॉपकॉर्न, कोल्ड डिक, आईसकिंग पेस्टीज, एवं कोलकाता रेस्टोरेन्ट में बहुत सारी खाने के वस्तुए उपलब्ध है।



