पूर्णिया में 18 लाख 50 हजार रुपए की लू’ट : बाइक ओवरटेक कर वा’रदात को दिया अं’जाम

गुलाबबाग के आलोक इंटरप्राइजेज के स्टाफ से शुक्रवार की देर रात ह’थियार के बल पर ब’दमाशों ने 18 लाख 50 हजार रुपए लूट लिए। दो बदमाश एक बाइक पर सवार थे और स्टाफ की बाइक को ओवरटेक कर रोका। इसके बाद लूट की वा’रदात को अंजाम दिया। इधर, घ’टना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, पीड़ित पूर्णिया सिटी निवासी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि वह गुलाबबाग स्थित आलोक इंटरप्राइजेज में काम करता है। वह बनमनखी में दिन भर कलेक्शन कर 18 लाख 50 हजार रुपए लेकर बाइक से गुलाबबाग की तरफ जा रहा था।

मधुबनी टीओपी थाना क्षेत्र के बनभाग रोड स्थित माउंटजोन स्कूल के पास पहुंचते ही एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद रुपए से भरा बैग छीनने लगे।

पीड़ित द्वारा इंकार करने पर बदमाशों ने कनपटी पर पिस्टल सटा दिया और रुपए से भरा बैग लूटकर भाग निकले। इधर, सदर SDPO सुरेन्द्र कुमार सरोज ने बताया कि आलोक इंटरप्राइजेज के स्टाफ से 18 लाख 50 हजार रुपए लूट का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading