शहर में जाम से क्या-क्या हो रहा नु’कसान, कैसे पड़ रहा जेब पर भार?

मुजफ्फरपुर। आए दिन शहर में जाम के कारण रफ्तार कम हो जाती है। इस दौरान चौक-चौराहों पर भीड़ का हिस्सा बने लोगों के लिए कोई चारा नहीं होता। यह स्थिति जाम की है। रोजमर्रा के जीवन को बुरी तरह प्रभावित करने वाले जाम ने कई समस्याएं खड़ी की हैं। जेब ढीली करने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा रहे है।

यह जाम सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदेह है। यह कई तरह से स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। यदि हर रोज आप जाम में फंस रहे हों तो एंजाइटी की समस्या हो सकती है। शरीर में हार्मोन का उतार-चढ़ाव हो सकता है, जिससे घ’बराहट बढ़ सकती है। चक्कर आ सकता है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। हाइपर टेंशन से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है और बेहोशी आ सकती है।

आपकी पुरानी एलर्जी की बीमारी फिर से सामने आ सकती है। जाम में धुंआ ज्यादा होता है, इसलिए सांस की बीमारी हो सकती है। आप लंबे समय तक धूप में खड़े रहते हैं तो डिहाईड्रेशन, फीवर हो सकता है। घबराहट बढऩे से सीने में दर्द भी हो सकता है। गंभीर मरीज लंबे समय तक जाम में फंस जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है।

 

जाम के कारण लोग रूट बदलकर सफर करते हैं। ऐसे में किराया अधिक खर्च करना पड़ता है। टू-व्हीलर या फोर व्हीलर भी जब दूसरे रास्तों से मंजिल तक पहुंचते हैं तो पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है। जाम में लंबे समय तक इंजन स्टार्ट रहने से भी पेट्रोल और डीजल खर्च बढ़ जाता है। जाम में वाहन के क्लच व ब्रेक का इस्तेमाल ज्यादा होता है।

जिससे क्लच प्लेट जलने का खतरा रहता है। एक्सीलेटर व ब्रेक का इस्तेमाल ज्यादा होने से ईंधन की खपत बढ़ जाती है। जाम में लगातार फंसने वाले वाहनों का मोबिल भी जल्द जल जाता है। इस प्रकार लोगों का खर्च बढ़ जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.