मुजफ्फरपुर। बोचहां विधानसभा उपचुनाव में मतगणना के बाद जश्न मनाने की तैयारी को देखते हुए शराब की बड़ी खेप झारखंड के डालटेनगंज से मंगाई गई थी। यह शराब सूरज गुप्ता व रवि गुप्ता ने मंगाई थी। दोनों बड़ा शराब माफिया है।
दोनों के विरुद्ध शराब के कई मामले दर्ज हैं। मिठनपुरा थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद व एएलटीएफ (एंटी लीकर टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को क्लब रोड में घेराबंदी कर एक ट्रक को पकड़ा था। ट्रक भूसा व जंगली पत्ते से छिपाकर रखा गया 409 कार्टन शराब बरामद की गई।

पुलिस ने ट्रक के चालक मुशहरी थाना क्षेत्र के मझौली धर्मदास गांव के रोहित कुमार, गोपालपुर तरौरा गांव के राहुल कुमार व छींट भगवतीपुर के राजन कुमार को गि’रफ्तार किया। तीनों को विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जे’ल भेज दिया गया।

पूछताछ में ट्रक चालक रोहित कुमार ने बताया कि उसे डालटेनगंज भेजा गया था। वहां से शराब लोड कर लौटा तो बेला फेज-दो में लाकर ट्रक को खड़ा कर दिया। उसे बताया गया कि रोहुआ पेट्रोल पंप के निकट ट्रक को ले जाकर खड़ा कर देना है।
वहां से ही शराब के खुदरा धं’धेबाजों को डिलीवरी की जानी थी। धं’धे में शामिल राहुल व राजन मिठनपुरा चौक पर पहुंच कर ट्रक में बैठकर रास्ता दिखाने लगा। इसी क्रम में पानी टंकी चौक के निकट पुलिस की प’कड़ में आ गया।
