आंगनबाड़ी सेविका को हुआ प्यार, पति लगा रहा थाना का चक्कर, विस्तार से जानें…

वैशाली। शादी के दस साल बाद बिहार के वैशाली में आंगनबाड़ी सेविका अपने घर से फ’रार हो गई है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी किसी अनजान व्यक्ति से देर तक मोबाइल से बात किया करती थी। जिसका वि’रोध करने पर कई तरह की ध’मकी भी दिया करती थी। खबर के अनुसार जंदाहा थाना क्षेत्र के जंदाहा बाजार निवासी एक विवाहिता अपने बच्चे के साथ घर से गा’यब हो गई। इस मामले में जंदाहा बाजार निवासी मो. जसीम ने नगर थाना हाजीपुर के पोखरा मोहल्ला निवासी अपने ससुर मो. मुख्तार एवं अपनी सास एवं साला के वि’रुद्ध जंदाहा थाना में प्रा’थमिकी द’र्ज कराई है।

पति का कहना है कि बीते कुछ दिनों से उसकी पत्नी तमन्ना रिजवी देर रात किसी अनजान व्यक्ति से काफी देर तक मोबाइल पर बात करती थी। जिसका वि’रोध करने पर विभिन्न प्रकार की ध’मकी देती थी। दर्ज प्रा’थमिकी में कहा गया है कि इनकी शादी 10 वर्ष पूर्व हाजीपुर के पोखरा मोहल्ला निवासी मो. मुख्तार की पुत्री तमन्ना रिजवी से हुई थी। उसे एक 2 वर्ष का पुत्र एवं 7 वर्ष की पुत्री है।

दोनों का दांपत्य जीवन सुख-शांति से बीत रहा था। पति का कहना है कि घर से भागने के बाद मोबाइल पर उसकी पत्नी का फोन आया तथा कहा गया कि अब उसकी खोजबीन नहीं करें, अब वह बहुत दूर जा चुकी है। वह उसके साथ अथवा अपने माता-पिता के साथ नहीं रहेगी।

 

उसकी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका के रूप में काम करती है तथा बीते छह अप्रैल को आंगनबाड़ी को लेकर काम के बहाने अपने घर से निकली उसके बाद वापस नहीं आई। उसकी बच्ची अपने नाना-नानी के घर पर रहती थी उसे भी अपने साथ ले गई है।

 

जब मो. जसीम अपने ससुराल जाकर पूछताछ की तो ससुराल वालों द्वारा इसकी कोई जानकारी नहीं होने की बात बताते हुए कानूनी सहारा लेने की बात कही। दर्ज प्रा‘थमिकी में बताया गया है कि उनकी पत्नी अपने माता-पिता एवं भाई के निर्देश पर किसी के साथ छुप कर रह रही है। जंदाहा थाना पुलिस मामले की अनुसंधान में लगी है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.