बंगाल से आई डांसर से मनचलों ने स्टेज पर की खास मुलाकात, क्या हैं मामला?

सिवान। थाना क्षेत्र के बखतौली गांव में दो मनचले युवकों ने छे’ड़खानी का वि’रोध करने पर आर्केस्ट्रा संचालक एवं नर्तकी को मा’रपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायल का इलाज बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायल आर्केस्ट्रा संचालक सारण के मशरक निवासी अंकित कुमार सिंह तथा नर्तकी पश्चिम बंगाल की बताई जाती है।

जानकारी के अनुसार बखतौली गांव में शुक्रवार की रात एक जलसे के दौरान आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम आरंभ होने के कुछ देर बाद दो मनचले युवकों ने नर्तकी के साथ छे’ड़खानी शुरू कर दी।

 

इसका नर्तकी एवं आर्केस्ट्रा संचालक ने वि’रोध किया। बाद में आर्केस्ट्रा द्वारा समझाने-बुझाने के बाद मनचले युवक शांत हो गए। देर रात्रि करीब दो बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आर्केस्ट्रा संचालक अपनी टीम के साथ घर वापस हो रहा था तभी रास्ते में पूर्व से घा’त लगाए बैठे मनचलों ने आर्केस्ट्रा संचालक तथा नर्तकी को मा’रपीट कर घायल कर दिया।

शो’र म’चाने पर म’नचले भाग गए। दोनों घायलों का इलाज बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। समाचार प्रेषण तक इस मामले में थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.