मुजफ्फरपुर। न’शीली दवाओं के दु’ष्प्रभाव और ख’तरे से बचाने के लिए बिहार शिक्षा परियोजना ने पहल की है। राज्य कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार ने इसे लेकर सभी मिडिल और हाई स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिया है। सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों के बच्चों को जागरूक करना है।
डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी ने बताया कि मिडिल से हाईस्कूल के बच्चों को इस उम्र में सचेत रहने की जरूरत है। बच्चे इसके दु’ष्प्रभाव के बारे में जानें और खुद के साथ अन्य को भी इसकी लत नहीं लगने दें, इसे लेकर स्कूलों में एंटी ड्रग कैंपेन चलेगा।

इसके तहत शिड्यूल बनाकर विभाग की ओर से भेजा गया है, जिसके आधार पर अलग-अलग प्रतियोगिताएं होंगी। एंटी ड्रग कैंपेन थीम पर निबंध लेखन, ड्राइंग, फोटोग्राफी कराई जाएगी और हर महीने स्कूल के डिस्प्ले बोर्ड पर इसे दिखाया जाएगा।
स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर स्कूल में वृत चित्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी। नुक्कड़ नाटक के साथ ही हर सप्ताह अभिभावकों के साथ इस पर बैठक की जाएगी।

एंटी ड्रग कैंपेन थीम पर स्कूल में बच्चों के बीच प्रतियोगिता होगी। इन सभी प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों की तस्वीर हर हफ्ते विभाग को भेजी जानी है।
