PATNA : पटना जू अनिश्‍चितकाल के लिए बंद, चार मोरों की मौत, जानिए कारण…..

पटना । बिहार में बर्ड फ्लू की छिटपुट घटनाओं के बीच यह बड़ा मामला समाने आया है। इसने राज्‍य के संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) में भी पांव पसार लिया है। बताया जा रहा है कि जू में अचानक चार-पांच मोर की मौत हो गई है। इसके बाद प्रशासन ने एहतियातन उसे अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। इस बाबत कोई जिम्‍मेदार अधिकारी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है।


मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉकर्स को जू में प्रवेश नहीं दिया गया। क्रिसमस के अवसर पर वहां पिकनिक के लिए जाने वालों को भी निराशा हाथ लगी है। आज वहां सांता क्लाज से भी बच्‍चे नहीं मिल पाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading