पटना। राज्य में सरकार की ओर से लड़कियों को शिक्षित करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। इसके अंतर्गत सरकार की ओर से समय-समय पर समय-समय पर कई तरह की योजनाएं शुरू की जाती है। इन्हीं में से एक है मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना।
इस स्कीम के तहत बिहार सरकार के महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटियों को पढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि किस्तों में जन्म होने से स्नातक की पढ़ाई तक के लिए दी जाती है। योजना का लाभ एक परिवार की दो बेटियां उठा सकती हैं।

इस योजना के तहत सैनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए तथा यूनिफार्म लेने के लिए भी सरकार द्वारा पैसे दिए जाते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं। आवेदन करने के बाद इसकी स्थिति भी देखी जा सकती है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) के लिए विद्यार्थियों को केवल आनलाइन आवेदन ही देना है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदक का आवेदन महाविद्यालय के माध्यम से स्वीकृत नहीं किया जाता है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ बिहार की स्थायी निवासी लड़की ही उठा सकती है।
स्कीम का फायदा एक परिवार की दो लड़कियों को ही दिया जाता है। योजना में आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, इंटर की मार्कशीट, स्नातक की मार्कशीट, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है।
