मुंगेर की सनाया ने जीता मिस स्टार रॉयल टाइटल, कहा- Miss India Contest के लिए भी हूं तैयार

जरूरी नही रोशनी चिरागों से ही हो, बेटियां भी घर में उजाला करती हैं। इस कहावत को चरितार्थ कर रही हैं मुंगेर की बेटी सनाया यादव, जो मॉडलिंग को अपना करियर बनाते हुए लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। शनिवार की रात सनाया ने राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी जयपुर में आयोजित स्टार एंड मिस स्टार रॉयल इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आईं 16 मॉडल प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए विनर का ताज अपने नाम किया।

फाइनल राउंड के बाद जब विनर के लिए सनाया के नाम की घोषणा हुई तो पूरी गैलरी तालियों की आवाज से गूंज गई। प्रतियोगिता की जज बिग बॉस की डोनल बेस्ट ने सनाया को विनर का क्राउन पहना ट्रॉफी प्रदान की।

सनाया यादव मुंगेर जिला अंतर्गत नौलक्खा सफियाबाद निवासी शंभू यादव की बेटी हैं। इससे पूर्व भी सनाया पटना में आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता को जीत चुकी हैं. सनाया ने बताया कि आज वह जिस मुकाम पर हैं उसमें उसके घरवालों का काफी सहयोग मिला है। सनाया ने कहा कि मुंगेर के लोग अगर इसी तरह मुझे स्पोर्ट करते रहे तो वह मिस इंडिया में बिहार का भी प्रतिनिधित्व कर सकती हूं।

सनाया के जीतने पर उनके घर बधाइयां देने वालों का तांता लग लग गया है। हर कोई बेटी सनाया के साथ ही परिजनों की भी तारीफ कर रहा है, जिन्होंने समाज की परवाह किए बिना अपनी बेटी को मॉडलिंग के क्षेत्र में करियर बनाने में उसका सहयोग किया। आज सनाया को लड़कियां अपना रोल मॉडल मान रही हैं।

गौरतलब है कि मॉडलिंग  जैसे प्रोफेशन मेें छोटे जिलों और नगरों से युवतियों का प्रतिनिधित्व बहुत कम होता है, लेकिन जब सनाया जैसी युवतियां आगे आती हैं और परिजन सहयोग करते हैं, तो वे बड़े शहरों की प्रतिभागियाें को भी पीछे छोड़ नई कहानी रचती और इतिहास बनाती हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading