मुजफ्फरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व हम सेकुलर के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिना कोई विचार किए उम्मीदवार देने के कारण बोचहां विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार हुई। यूपी के चुनाव में भारी जीत से अति उत्साहित भाजपा ने जल्दी में उम्मीदवार का फैसला कर दिया जो हार का कारण बन गया।
जब किसी सांसद व विधायक का दे’हांत हो जाता है तो उसके परिवार को टिकट दिया जाना चाहिए था, ऐसा नहीं हुआ और जो सहानुभूति भाजपा को मिलनी चाहिए थी वे विरोधी ले गए। जनता की सहानुभूति में राजद उम्मीदवार जीत गए। यह एक एक्सीडेंट है आगे भी ऐसा हो जरूरी नहीं। उन्होंने यह बातें मुजफ्फरपुर माड़ीपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।

उन्होंने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज को लगा कि उनकी उपेक्षा हुई है इसलिए अपनी एकजुटता दिखाई और वे सफल रहे। उन्होंने कहा कि जिस बात से राष्ट्रीय एकता और अखंडता को ख’तरा हो वैसे धार्मिक जुलूस एवं आयोजनों पर कें सरकार को रोक लगा देनी चाहिए।
धार्मिक उ’न्माद पैदा करने की स्थिति उत्पन्न ना हो ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए। परिवारवाद के राह पर हम पार्टी के चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने योग्य आदमी को पार्टी की कमान सौंपी है। अगर परिवारवाद की राह पर होते तो दूसरे बेटे भतीजे को कमान देते, उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को लेकर चलना चाहिए। एक बड़ी आबादी आज भी सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक दृष्टिकोण से पिछड़ा हुआ है । कुछ लोग हैं जो इसमें आगे बढ़े हुए है । बाबा साहब की नीतियों से ही पिछड़े हुए लोगों को आगे बढ़ाया जा सकता है । मौके पर हम जिलाध्यक्ष शरीफुल हक, प्रदेश महासचिव संजर आलम, महानगर अध्यक्ष राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
