SITAMARHI : प्रेमी ने प्रेमिका के कनपट्टी में गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद भी मार ली कनपट्टी में गोली

सीतामढ़ी: नगर थाना क्षेत्र के भवदेपुर मेला रोड स्थित आवासीय होटल सम्राट में प्रेमी ने प्रेमिका के कनपट्टी में गोली मारकर हत्या कर दी। खुद को अपने कनपट्टी में भी गोली मार ली। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी डॉ. कुमार वीर धीरेंद्र, सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुमार, थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन की।
गंभीर स्थिति में प्रेमी को इलाज के लिए निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जख्मी को पीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतका की पहचान मेहसौल ओपी क्षेत्र के राजोपट्‌टी निवासी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। जख्मी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर अानंदनगर वार्ड दो निवासी इंद्रदेव यादव के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से एक पिस्टल, दो खोखा व एक कारतूस बरामद हुआ है।

होटल संचालक सुजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक से युवक उसके होटल में आया था। ठहरने के लिए रूम की मांग की। आईडी जमा कराने वाद उसे कमरा नंबर 302 आवंटित कर दिया। वह अपने कमरे में चला गया। सुजीत ने बताया कि 12.30 बजे वेटर कमरे में कुछ सामान देने गया। कुछ देर आवाज देने के बाद भी कमरा नहीं खुला। जब अंदर से जवाब नहीं मिला तो उसे शक हुआ। फिर पुलिस बलाई गई।

लड़की होटल में कैसे पहुंची, सस्पेंस कायम
होटल संचालक व सीसीटीवी फुटेज में लड़का अकेले होटल में आया था। लड़की होटल में कैसे और कब पहुंची, इस पर सस्पेंस बरकरार है। लड़की को होटल में आते हुए किसी ने नहीं देखा। न ही सीसीटीवी फुटेज में वह कहीं दिख रही है। पुलिस होटल संचालक व कर्मियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

 

कोचिंग के लिए निकला था सूरज
सूरज के पिता इंद्र देव ने बताया कि सुबह आठ बजे प्रतिदिन की तरह घर से कोचिंग के लिए निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन, उसका मोबाइल बंद था। इंद्र देव ने अपने पुत्र के किसी से प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने से इंकार किया है। लड़की कौन है और कहां की है, इसके बारे में भी वह कुछ नहीं बताया।

फॉरेंसिक टीम ने नमूना लिया
पटना से फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल से नमूने इकट्‌ठे किए और अपने साथ ले गई। टीम ने फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार किया है। जख्मी का इलाज करने वाले डॉ. वरुण कुमार ने कहा कि जख्मी के दाहिने कनपट्‌टी से गोली घुस बायें कनपट्‌टी से निकल गया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading