आतंकी हमलों से दहला अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, बम धमाका में 32 लोगों की मौत, 11 घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आतंकी हमले में 32 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मारे गए लोगों में 26 आम नागरिक, एक पुलिस अधिकारी और तीन हमलावर शामिल हैं। यह आत्मघाती हमला सोमवार को काबुल के सरकारी परिसर में किया गया। जहां बम धमाके के साथ ही बंदूकधारी ने फायरिंग कर लोगों को निशाना बनाया।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि करीब एक घंटे तक चले हमले में 20 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, इन आंकड़ों में बदलाव संभव है। उन्होंने बताया कि हताहतों में ज्यादातर आम नागरिक हैं। नजीब दानिश ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने सरकारी बहुमंजिला इमारत के सामने विस्फोटकों से लदी अपनी कार को धमाका कर उड़ा दिया। इसके कुछ मिनट बाद कई बंदूकधारियों ने उस सरकारी परिसर में प्रवेश किया, जहां लोक निर्माण मंत्रालय, श्रम मंत्रालय, सामाजिक मामले, शहीद और विकलांग कल्याण मंत्रालयों के कार्यालय स्थित हैं। कुछ कर्मचारी छिपकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। अधिकारियों के अनुसार, अफगान राजधानी में हिंसा का यह ताजा मामला है।


अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लोक निर्माण मंत्रालय में काम करने वाले एक कर्मचारी और हमले के गवाह अशरफ ने बताया कि परिसर के अंदर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर फायरिंग हुई। उसने बताया कि आतंकियों ने भागने के दौरान पास में ही स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय एनडीएस पर भी गोलीबारी की। अफगान पुलिस ने हमला करने वालों में से 3 आतंकियों को मार गिराया। दानिश ने बताया कि चौथा हमलावर कार बम धमाके में मारा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.