ह’त्या कर श’व गायब करने का आ’रोप, प्राथमिकी

मोतीपुर। मुजफ्फरपुर मोतीपुर के बरूराज थाने में हरनाही गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो बच्चों की मां की ह’त्या कर श’व गायब करने की प्रा’थमिकी दर्ज कराई गई है। लापता महिला मनोज ठाकुर की पत्नी फूल कुमारी देवी बताई जा रही हैं।

इस बाबत फूल कुमारी के पिता सरैया थाना क्षेत्र के मरवा पाकड़ निवासी राजेन्द्र ठाकुर ने थाने में आवेदन दिया है। इसमें दामाद मनोज ठाकुर, समधी योगेंद्र ठाकुर, समधन शैल देवी, मनोज की दूसरी प’त्नी सहित अन्य को आ’रोपित बनाया है। पुलिस जांच कर रही है।

आवेदन में कहा गया है कि पुत्री की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व बरूराज थाना क्षेत्र के हरनाही निवासी मनोज ठाकुर से की थी। उसके दो पुत्रियां है। शादी के बाद से दामाद ग्लैमर बाइक और एक लाख रुपये की दहेज में मांग कर रहा था।

इसी बीच उसने दूसरी शादी कर ली और बेटी के साथ मारपीट करता था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आ’रोपितों ने पुत्री की ह’त्या कर श’व गायब कर दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि ला’पता महिला की त’लाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.