मुजफ्फरपुर : नाला-सड़क निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से मुजफ्फरपुर में मचा को’हराम

– गली-कुचों से निकलने को मजबूर हुए राहगीर, जगह-जगह सड़क जाम

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में चल रहे स्मॉर्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नाला-सड़क  निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से को’हराम मचा हुआ है। स्थिति यह है कि नाला के लिए खोदे गए गड्ढ़े और हल्की बारिश के बाद जलजमाव के कारण राहगीर गली-कुचों से निकलने को मजबूर है।

जगह-जगह जाम लगने के कारण लोगों को भारी असुविधा हो रही है। खासकर शहर के व्यावसायिक इलाके व व्यस्त रोड में जहां-तहां गड्ढ़ा खोदकर छोड़ने व नाला नर्मिाण की धीमी गति के कारण लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। हालात यह है गड्ढे खोदे जाने के कारण सड़क पर भारी जाम के साथ ही गड्ढ़े में गिरने का खतरा बना हुआ है।

सरैयागंज टावर रोड के दुकानदारों ने बताया कि वे अपने खर्च पर बांस की चचरी का नर्मिाण कराकर दुकान के आगे लगाए है। ताकि ग्राहक को आने-जाने में असुविधा न हो। फिर भी गड्ढे में हर समय गिरने का डर बना रहता है।

शहर के मुख्य मार्केट मोतीझील, अमर सिनेमा रोड, कंपनीबाग रोड, सरैयागंज टावर रोड, कलमबाग चौक, अघोरिया बाजार, स्टेशन रोड, चंद्रलोक चौक, इमलीचट्टी बस स्टैंड समेत कई स्थानों पर नाला नर्मिाण के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर रामभरोसे छोड़ दिया गया है।

इसके कारण राहगीरों को हर समय गड्ढे में गिरकर घायल होने का डर सता रहा है। यहां तक कई राहगीर गड्ढ़े में गिरकर चोटिल हो चुके है। वहीं निगम प्रशासन की ओर ठोस पहल नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.