भारत-नेपाल सीमा के पास से ह’थियार के साथ दो सं’दिग्ध गि’रफ्तार

रक्सौल। सीमावर्ती क्षेत्र में किसी बड़ी घ’टना को अंजाम देने की फिराक में लगे दो सं’दिग्ध लोगों को ह’थियार के साथ पुलिस ने गि’रफ्तार किया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने दी। बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने त्वरित का’र्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाले मुख्य पथ पर वाहन जांच शुरू किया।

पुलिस को देख बाइक छोड़कर अ’पराधी भागने लगे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पीछा करते हुए नगर परिषद क्षेत्र के बड़ा परेउवा मुहल्ला वार्ड संख्या एक निवासी नईम खान के पुत्र मुमताज खान और फैयाज खान को पकड़ा। उनके पास से दो जिं’दा का’रतूस एवं एक 315 बोर का देसी पि’स्टल बरामद किया।

साथ ही बाइक भी जब्त किया। थानाध्यक्ष ठाकुर ने बताया कि दोनों युवक शराब का सेवन किये थे। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों नेपाल से शराब का सेवन कर आये थे। पुलिस दोनों युवकों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।

 

पुलिस ने सं’देह व्यक्त किया कि किसी बड़ी घ’टना को अंजाम देने की तैयारी थी। फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने उक्त दोनों युवकों पर कां’ड दर्ज किया।

 

ठाकुर ने बताया कि सीमावर्ती हरैया ओपी में कांड दर्ज है। इसके अलावा उनका आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.