वोट नहीं दिया तो युवक को मुखिया ने मा’री गो’ली, हालत गं’भीर

मुंगेर के सफियासराय OP क्षेत्र के इन्दरुख पूर्वी पंचायत के गौरीपुर गांव में श्राद्ध का भोज खाकर लौट युवक को गोली मार दी गई। उसके जांघ में गोली लगी है।आननफानन में युवक को उसके परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आया। इमरजेंसी कक्ष में इलाज कर रहे डॉक्टर हेमंत ने प्राथमिक चिकित्सीय उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया।

युवक की पहचान गौरीपुर के रहने वाले संजीत पासवान के 18 वर्षीय पुत्र रॉकी कुमार के रूप में हुई है। उसका आरोप है कि पर इन्दरुख पूर्वी के मुखिया एवं उनके सहयोगियों ने ताबड़तोड़ गोलिया बरसाई।

इस संबध में जख्मी रॉकी ने बताया की गांव में पाति पासवान के यहां बुधवार को श्राद्ध कार्यक्रम था। रात करीब 11 बजे श्राद्ध का भोज खाकर घर हम वापस लौट रहे थे।तभी गौरीपुर तीन बटिया के पास इंदरुख पूर्वी पंचायत के मुखिया सुरेन्द्र पासवान उर्फ सूलो, विनोद पासवान, संजय शर्मा, सुवी पासवान, विशाल कुमार, और धर्मवीर कुमार ने मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस गोलीबारी में गोली लग गई।

मुखिया पर लगाया आरोप

उसने आरोप लगाया मुखिया ने मुझे गोली मारी है। चुनाव में मैंने सुरेंद्र पासवान को वोट नहीं दिया था, बल्कि अपने रिश्ते की भाभी पूर्व मुखिया हेमलता देवी को वोट दिया था। इस कारण वे लोग मुझसे नाराज चल रहे थे। आज मौका मिला तो मुझे घेर कर गोली मार दिया। चिकित्सक ने कहा गोली जांघ में फंसी है। बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। सफियासराय ओपी अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा गोलीबारी की घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।मुखिया घर पर नही मिला।वह फरार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading