मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के सिहो स्थित चौसिमा शिव मंदिर पर युवा रक्तदाता ग्रुप मुजफ्फरपुर की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने बढ़चढ़ कर बहुमूल्य रक्तदान किया।
इस दौरान संस्था के संस्थापक गोपी मेहता द्वारा सिटी ब्ल’ड सेंटर से आए हुए स्वास्थ्यकर्मी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए। वहीं रक्तवीर के बीच सर्टिफिकेट व अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
संस्था के संस्थापक गोपी मेहता ने कहा कि लगातार संस्था की ओर से रक्तदान कराई जाती है। वहीं आगे भी जरूरतमंदों के बीच रक्तदान किया जाएगा।
वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सिटी ब्ल’ड सेंटर से आशीष, राजकुमार, सन्नी, संजीत,
विश्वजीत, रूपेश, रवि रंजन, चांदनी, निधि अभिषेक झा, अमन झा सहित अन्य मौजूद रहे।
