भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक और नया गाना ‘बान्ह ल जवनिया’ रिलीज हो गया है। खेसारी लाल यादव ने इस महीने गानों की लाइन लगा दी है। दो दिनों के भीतर खेसारी लाल का का ये दूसरा गाना है। कल ही खेसारी का एक गाना ‘पपीता’ रिलीज हुआ था। इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।


आज फिर से खेसारी ने दर्शकों के लिए एक गाना रिलीज किया है। खेसारी के फैंस उनके गाने का इंतजार करते है। खेसारी भी अपने फैंस का ख्याल रखते हुए। उन्हें इंतजार करने का ज्यादा मौका नहीं देते। बस बैक टू बैक हिट गाने देते रहते हैं।

इस गाने में खेसारी लाल यादव ने अपनी ही आवाज दी हैं। इस गाने में खेसारी के साथ शिल्पी राज ने जुगलबंदी की है। तो अभिनय के रूप में खेसारी के साथ बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्री को दिखाया गया है। मगर इस गाने में वो लाल आउट फिट में बेहद ही खूबसूरत लग रही है। गाने में फिल्माया गया है कि खेसारी की महबूबा उन्हें फोन करके याद करती है। लेकिन खेसारी गेहूं का बोझा बांधने में व्यस्त होते है। तो फोन पर ही अपनी महबूबा से बात करते दिख रहे हैं।


इस गाने के रिलीज होने के 9 घंटे बाद करीब 6 लाख व्यूज मिल चुके हैं। तो करीब 60 हजार लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। खेसारी के फैंस उनके गानों में कमेंट करके सराहना करने में भी पीछे नहीं रहते। 3 हजार से ज्यादा फैंस ने उनके इस गाने पर कमेंट करके उनके इस गाने की सराहना की हैं।

