मुजफ्फरपुर। यूपी के गोरखपुर से ट्रेन से शराब की खेप लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे दो त’स्करों को जीआरपी के गश्ती दल ने माड़ीपुर पुल के समीप द’बोच लिया। उनके पास से दर्जनों बोतल व्हीस्की और बीयर ब’रामद की गई।
गि’रफ्तार युवकों में यूपी के देवरिया जिला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा ढाला भीखमपुर गांव निवासी शुभम गुप्ता तथा मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र का चौमुख गांव निवासी मुकुल कुमार बताया गया है।

दोनों के पास से ट्रेन का टिकट भी नहीं मिला है। बताया जाता है कि ट्रेन से उतरकर दोनों माड़ीपुर पुल से गुजर रहे थे। जीआरपी के गश्ती दल को देखते ही दोनों भा’गने लगे। दोनों को दौड़ कर प’कड़ लिया गया।
उनके बैग में व्हीस्की और बीयर की बोतलें मिलीं। वहीं जीआरपी ने 15204 डाउन लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस की जनरल बोगी संख्या डी-12 से एक युवक को 13 बोतल शराब के साथ गि’रफ्तार किया।
उक्त युवक लालू महतो मीनापुर थाना क्षेत्र के वासुदेव छपरा गांव का निवासी बताया गया है।
