बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। महिलाओं, खासकर युवतियों के बीच उनका क्रेज बरकरार है। इसकी बानगी समय-समय पर दिखती रहती है। एक समय था जब तेजस्वी से शादी के लिए हजारों लड़कियों ने मैसेज भेजे थे। हालांकि, अब तेजस्वी शादीशुदा हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। तेजस्वी जैसे ही किसी कार्यक्रम में पहुंचते हैं उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच जाती है। सेल्फी लेने का जोश जितना युवाओं व युवतियों में दिखता है, उतना ही बड़ी उम्र की महिलाओं में भी।


गुरुवार रात नेता प्रतिपक्ष दो शादी समारोह में पहुंचे। वहां उनके साथ सेल्फी लेने के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ लग गई। तेजस्वी ने किसी को निराश भी नहीं किया। तेजस्वी ने इसकी तस्वीरें अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर की हैं। भाजपा के दिवंगत पूर्व सांसद लालमुनी चौबे की पुत्री की शादी में शामिल होने की तस्वीरें शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा है कि वर-वधू को नवदांपत्य जीवन की शुभकामनाएं और बधाई।

नवयुगल के उज्जवल एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। इसके अलावा वे राघोपुर विधानसभा क्षेेत्र में भी वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। दोनों जगहों की तस्वीरों में महिलाएं और युवतियां उनके साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं।

स्कूल फ्रेंड के साथ तेजस्वी ने लिए हैं सात फेरे
बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपनी बचपन की मित्र रेचल उर्फ राजश्री के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी काफी चर्चित रही। आधुनिक माहौल में पली-बढ़ीं रेचल शादी के बाद पूरी तरह भारतीय नारी के अवतार में दिख रही हैं। चाहे व परिधान हो या फिर प्रेजेंटेशन। पति के साथ आई उनकी तस्वीरें इस बात की गवाही भी देती हैं। लेकिन शादी के बाद भी तेजस्वी की युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

