युवक को गु’टखा खाकर थूकना पडा मंहगा : सनकी लड़कों ने ज’मकर की कु’टाई

पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा बाजार में एक युवक को गुटखा खाकर थूकना मंहगा पड गया। सनकी युवकों ने थुकने वाले युवक को दो दिन बाद जमकर पिटाई कर दी। बचाने आए युवक के भाई को भी बेरहमी से पिटाई कर देने से दोनों भाई बुरी तरह जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों ने दोनों युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा। जख्मी का नाम उमेश महतो के बेटा कुंदन कुमार मोहली व उनके भाई जुगेश कुमार महतो है। दोनों ही हरदा बहादुरपुर के रहने वाले है।

दरअसल दो दिन पहले कुंदन कुमार बाइक से पूर्णिया जा रहा था। उसने जाने से पहले गुटखा खाकर चबाने लगा। तभी मुंह में थूक भर गया और चलती बाइक से सड़क पर थूक दिया। थूक सड़क के जगह रास्ते से जा रहे एक युवक के ऊपर छींटा पड़ गया। फिर क्या था इसी बात को लेकर दोनों आपस में उलझ गए और एक दूसरे के ऊपर थप्पड़ जड़ दिया।

दोनों पक्षों को उलझते देख स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर मामला को शांत कर दिया। लेकिन जिस युवक के ऊपर थूक के छींटे पड़े थे। उसने बदला लेने के लिए ठान लिया। गुरुवार के शाम जब कुंदन बाइक से पूर्णिया के तरफ जा रहा था तभी हरदा पुल के पास पहुंचते ही दूसरे युवक अपने दोस्तों के साथ कुंदन को रोक दिया और अचानक कुंदन पर हमला कर दिया। जब कुंदन के भाई जुगेश बचाने के लिए आया तो सनकी युवकों ने उसके ऊपर भी हमला कर जख्मी कर दिया। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के ऊपर मारपीट का आरोप लगाकर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading