शादी में आए किशोर को चोर समझकर पी’टा, स्थिति गं’भीर

मुजफ्फरपुर। औराई थाना क्षेत्र के बसंत गांव में बीती रात एक शादी समारोह में आए किशोर को पी’ट-पी’टकर कुछ ग्रामीणों ने अ’धमरा कर दिया। वह एसकेएमसीएच में जीवन-मौ’त से संघर्ष कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि घायल अमृतेश कुमार बोचहां थाने के सरबदीपुर का निवासी है।

वह बहन की ननद की शादी में स्वजनों के साथ बसंत गांव निवासी सुधीर झा के यहां आया था। रात में उसके लापता होने पर स्वजनों ने खोज की।

इस दौरान पता चला कि गांव के ही छेदी साह के यहां चो’री की आशंका पर कुछ लोगों ने उसकी पि’टाई कर दी। एसकेएमसीएच में भर्ती किशोर की मां अनीता देवी ने बताया कि पुत्र शादी में गया था।

रास्ते में घेरकर उसकी पि’टाई कर अ’धमरा कर दिया गया। पुलिस ने उसे एसकेएमसीएच भेजा, जहां उसकी हालत ना’जुक बनी है। बेदौल ओपी प्रभारी मदन राम ने बताया कि चो’री की आशंका में किशोर को पी’टा गया है।

पूरे मामले की जांच की जा रही है। एसकेएमसीएच से फर्द बयान आने पर आगे की का’र्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading