”मारी सिक्सर के गोली छाती में रे”गाने पर जोश में फा’यरिंग करना शख्स को पड़ गया महंगा

सासाराम : ‘छेदे-छेदे हो जाई छाती में रे, मारी सिक्सर के गोली छाती में रे’ गाने पर जोश में फायरिंग करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ना सिर्फ नाच-गाने के कार्यक्रम में फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार कर लिया, बल्कि लाइसेंसी पिस्टल को जब्त करते हुए उसके लाइसेंस धारी को भी गिरफ्तार कर लिया।

मामला रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के नयका गांव का बताया जा रहा। नयका गांव के सिंह अपने पाती के जन्मदिन पर आयोजित नाच-गाने कार्यक्रम में शामियाना में फायरिंग करने लगा था। फायरिंग में जो पिस्टल इस्तेमाल किया था, वो उसके साले का था, जो जन्मदिन में शामिल होने आया था।

जन्मदिन का आयोजन दो माह पूर्व फरवरी में हुआ था, लेकिन फायरिंग का वीडियो अब वायरल हो रहा था। वीडियो पुलिस तक पहुंचा। रोहतास पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जीजा-साले को गिरफ्तार कर लिया है।

रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बताया कि कि वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद अमझोर पुलिस ने मामले में संजय सिंह एवं गोपी बिगहा, डेहरी निवासी साजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। साजन सिंह के लाइसेंसी पिस्टल के साथ दो मैगजीन एवं 6 जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। पिस्टल के लाइसेंस को भी जब्त कर लिया गया है।

एसपी ने लोगों से अपील की हर्ष फायरिंग ना करें, क्योंकि इससे जान.माल की क्षति की संभावना रहती है। एसपी ने कहा कि हर्ष फायरिंग में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.