बगहा में नहर से मिला अज्ञात श’व : सीने पर मां व हाथों पर हर-हर महादेव के अलावा राहुल का बना था टैटू

बगहा पुलिस को लौकरिया थाना क्षेत्र के त्रिवेणी कैनाल नहर के सायफन में 25 वर्षीय युवक का एक शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया है। अज्ञात शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय ग्रामीण अपने खेतों के तरफ गए हुए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने त्रिवेणी कैनाल नहर के सायफन के पास खून से सने लाश  को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

लौकरिया थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि शव की सूचना मिलते हीं अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है। हालांकि अब तक श’व की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थाना क्षेत्रों में मृतक का फोटो भेज दिया गया है। अगर कहीं से कोई गु’मशुदगी की रिपोर्ट होगी मिलान किया जायेगा।

 

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया में युवक के गले पर धारदार हथियार से वार कर हत्या करने का मामला प्रतीत होता है। आसपास फैला हुआ खून इस बात की गवाही दे रहा है कि युवक को उक्त स्थल पर दर्दनाक मौत दी गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद यूडी केस दर्ज कर लिया है।

नग्न अवस्था में थी शव

मृत युवक को जब लोगों ने देखा तो युवक का प्राइवेट पार्ट बाहर था। जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं की बाजार गर्म है। युवक को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक किसी बड़े शहर में काम करता था।

सीने पर लिखा मां

युवक ने अपने सीने पर मां का टैटू बनवाया हुआ है। इसके साथ ही एक हाथ पर हर हर महादेव के साथ युवक ने अपना नाम राहुल का टैटू बनवा रखा है। फिलहाल इस टैटू के आधार पर पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस मान रही है कि टैटू युवक की पहचान तक पहुंचाने में कारगर सिद्ध हो सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading