मुजफ्फरपुर। एडीजी एटीएस रविंद्रन शंकरण ने ह’त्या, लू’ट, आ’र्म्स एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत दस वर्षो से अधिक समय से लंबित पड़े मामलों में फ’रार आ’रोपितों की गि’रफ्तारी को 48 घंटे का अल्टीमेट’म दिया है।
पटना से पहुंचे एडीजी एटीएस ने नगर थाने के निरीक्षण व समीक्षा बैठक के दौरान यह कही। करीब पांच घंटे तक नगर थाने पर चली समीक्षा बैठक में उन्होंने कई खामियां पकड़ीं। दस व ग्यारह वर्षो से लंबित पड़े मामलों पर उन्होंने कहा कि इनमें गि’रफ्तारी नहीं होने के कारण ही ये के’स लं’बित हैं।
एडीजी ने कहा कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर वे मुख्य रूप से 10 तरह के सं’गीन मामलों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका मकसद एक ही है कि बेहतर पुलिसिंग के साथ लोगों को शीघ्र न्याय मिले। अ’पराधियों पर नकेल क’सी जा सके। समीक्षा में यह भी पाया गया कि कई पुलिस पदाधिकारियों द्वारा प्रा’थमिकी दर्ज करने के बाद कोई का’र्रवाई ही नहीं की गई। नतीजा लंबित के’सों का अंबार लगा है।
इन के’सों का तेजी से निष्पादन का निर्देश दिया गया। एडीजी ने कहा कि यह भी देखा गया कि क्षेत्र में पुलिस कितनी अनुशासित है। चौराहों पर पुलिस कर्मी कितनी सजगता से ड्यूटी करते हैं। एडीजी ने निर्देश दिया कि हर शनिवार थाने पर अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष बैठक कर भूमि वि’वाद संबंधित मामलों को निपटाएं। इसमें कोताही नहीं चलेगी।
बाइकर्स ब’दमाशों द्वारा चेन छि’नतई व लू’ट की घटनाओं की भी समीक्षा की गई। इसमें अपडेट लेने के बाद बाइकर्स ब’दमाशों व गि’रोह में शामिल अ’पराधियों पर नकेल कसने को लेकर कई बिंदुओं पर निर्देश दिया। कहा कि इसमें कितनी का’र्रवाई हुई। इसकी भी अगले पखवाड़े रिपोर्ट ली जाएगी।
