जो मेरे विरोध में चुनाव में लड़ने आए थे मैंने उनको खामोश कर दिया है : शत्रुघ्न सिन्हा 

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे पटना के वीर कुंवर सिंह पार्क। वीर कुंवर सिंह जयंती के अवसर पर  प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। टीएमसी सांसद बनने पर उन्होंने जनता को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि  वीर कुंवर सिंह ने देश और समाज के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। युवा पीढ़ी वीर कुंवर सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए। युवा अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहें।  महंगाई के विषय पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि देश में महंगाई का मुद्दा बहुत गंभीर है,  महंगाई बढ़ी हुई है यह बात में सच्चाई है, इसमें कोई दो राय नहीं है।

मेरे विरोध में जो चुनाव में लड़ने आए थे मैंने उनको खामोश कर दिया है।  शत्रुघ्न सिन्हा ने मुख्यमंत्री के राजद इफ्तार पार्टी में जाने पर कहा कि इसका जवाब तो अमित शाह, मुख्यमंत्री या लालू यादव ही दे सकते हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.