BUXAR: ‘नीतीश कुमार बिहार के भ्रष्ट नेताओं और चोरों के सरदार है : श्यामसुंदर सिंह

बक्सर। कांग्रेस नेता की फिसली जुबान और उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रावण कह डाला। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश की सत्ता पर बैठे चौकीदार चोर हैं, चौकीदार नटवर लाल हैं और उस नटवरलाल का साथ देने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चोर हैं।

दो दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह धीरज एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बीरेंद्र सिंह राठौर ने पार्टी जिला कार्यलय में संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की, इस दौरान पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह धीरज ने सीएम नीतीश और पीएम मोदी को जाने क्या-क्या कह डाला।

श्यामसुंदर सिंह ने कहा, ‘नीतीश कुमार बिहार के भ्रष्ट नेताओं और चोरों के सरदार है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के घर में बैठकर एसपी, डीएसपी थाने की नीलामी करते हैं। जब कोई व्यक्ति हैवान बन जाए तो वह रावण का रूप धारण कर लेता है। आज नीतीश कुमार भी बिहार में रावण बनकर सत्ता पर बैठे हैं। रावण भी ज्ञानी था उसके जैसा ज्ञानी कोई नहीं था, एेसा स्वयं भगवान राम ने कहा था। ये भी रावण हैं और इन्हें हटाए बिना हम शांति से बैठने वाले नहीं हैं।’
वहीं, श्यामसुंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश की सत्ता पर बैठे चौकीदार चोर हैं, चौकीदार नटवर लाल हैं, और उस नटवरलाल का साथ देने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चोर हैं। उन्होंने कहा कि इन सबको हम 2019 लोकसभा चुनाव में जवाब देंगे।

साथ ही उन्होंने गठबंधन पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसे चाहेंगे वही साथ रहेगा। महागठबन्धन का बड़े भाई की भूमिका कांग्रेस निभाएगी न कि कोई क्षेत्रीय पार्टी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.