मुजफ्फरपुर। अहियापुर में शराब से लदे ट्रक की जब्ती मामले में गि’रफ्तार चालक ने पूछताछ में हरियाणा के शराब सिंडिकेट से जुड़े कई धं’धेबाजों के नाम बताए हैं। इसमें अहियापुर समेत जिले के कई धं’धेबाजों के नाम व मोबाइल नंबर का पता चला है।
इन सभी पर नकेल कसने के लिए विशेष टीम मोबाइल काल डिटेल्स को खंगाल रही है। साथ ही खुफिया सूचना संग्रह कर कई जगहों पर का’र्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि अहियापुर, कांटी व बोचहां समेत कई जगहों पर छा’पेमारी की गई, लेकिन किसी की गि’रफ्तारी नहीं हो सकी।
मालूम हो कि अहियापुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर बखरी के समीप शराब से लदे एक ट्रक को ज’ब्त किया था। ट्रक से करीब 70 कार्टन शराब ज’ब्त की गई थी।
इस दौरान ट्रक चालक को गि’रफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में उसकी पहचान हरियाणा गुरुग्राम पटोढी के राकेश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने पुलिस के समक्ष कई धं’धेबाजों के नाम बताए।
पुलिस का कहना है कि मामले में ट्रक मालिक व चालक समेत अन्य पर मामला द’र्ज कर आगे की का’र्रवाई की जा रही है। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि गि’रफ्तार ट्रक चालक के पूछताछ में जो जानकारी मिली है उस पर छा’पेमारी की जा रही है। पूछताछ के बाद चालक को न्यायिक हि’रासत में भेज दिया गया।
