मुजफ्फरपुर। एलएस कालेज में संचालित बैचलर आफ मास कम्युनिकेशन के तीनों सत्र का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से जारी परिणाम में सत्र 2018-21 में तृतीय वर्ष में आदर्श कुमार झा टापर बने हैं।


77.8 प्रतिशत अंक के साथ ज्योति दूसरे और 77.6 प्रतिशत के साथ रूचि सिन्हा तृतीय स्थान पर रहीं। सत्र 2020-23 के प्रथम वर्ष में 79.8 प्रतिशत अंक के साथ नंदिनी प्रथम, 79.2 अंक के साथ मयंस द्वितीय और 77.6 अंक के साथ सपना भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कोर्स के निदेशक डा.ओपी राय और समन्वयक डा.राजेश्वर कुमार ने सफल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

