BAGHAAN : शिवहर निवासी कुख्यात नक्सली आलोक राम गिरफ्तार

BAGHAAN : पश्चिम चम्पारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिले के बगहा से शिवहर निवासी नक्सली आलोक राम को गिरफ्तार किया है. इस बारे में बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि बगहा के एएसपी अभियान डीके झा को गुप्त सूचना मिली कि रघिया दोन में नक्सली किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे है. सूचना के आलोक में एएसपी अभियान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई थाना के पुलिस बल के साथ घेराबन्दी करते हुए छापेमारी की.

जिसमें नक्सली जोनल कमांडर आलोक राम उर्फ बिपुल को धर दबोचा। पूछताछ के क्रम में उसने पिछले 6 वर्ष से सक्रिय होने की बात बताई. आलोक राम शिवहर जिला के पवित्र नगर का निवासी बताया जा रहा है. पुछताछ के दौरान नक्सली ने 2 अन्य साथियों महेश उरांव व चंचल कुशवाहा का नाम बताया जिन्हें पुलिस ने वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नक्सली ने पूर्व मुखिया मनोज सिंह की हत्या कांड मे अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.