मुजफ्फरपुर। पटना के फतुहा थाना क्षेत्र की युवती का सोशल मीडिया पर अ’श्लील फोटो वीडियो डालकर ब्लै’कमेल करने के आ’रोपित राज गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। वह सदर थाना के गोबरसही का रहने वाला है। पटना के नदी थाने की पुलिस ने सदर पुलिस के साथ मिलकर छा’पेमारी कर उसे घर से द’बोचा। प्रारंभिक पू’छताछ के बाद उसे अपने साथ पटना लेकर लौट गई।
सदर पुलिस के अनुसार, पटना के फतेहाबाद की युवती नदी थाना क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। आ’रोपित ने उसके नाम से सोशल मीडिया पर फ’र्जी आईडी बनाकर उसकी त’स्वीर व अ’श्लील वीडियो अपलोड कर दी।

आ’रोपित ने छात्रा के रिश्तेदारों को भी वीडियो भेजा। इस बीच 19 दिसंबर 2021 को एक दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उसके नाम की फेक आईडी बना दी। फिर उसपर अ’श्लील तस्वीर व वीडियो डाल दिया।

इसमें युवक ने एक रि’कॉर्डिंग भी डाली, जिसमें छात्रा को काफी अपशब्द कहा। छात्रा के भाई के बयान पर 20 दिसंबर 2021 को नदी थाने में ए’फआईआर द’र्ज की गई। इसके बाद सर्विलांस टीम की मदद से जांच शुरू हुई।
इस दौरान जानकारी मिली कि अश्लील फोटो व वीडियो डालने वाला आरोपित राज गुप्ता उसका करीबी रिश्तेदार ही है। इसके बाद पुलिस ने उसका नाम-पता लेकर कार्रवाई की। सदर थानेदर सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि नदी थाने की पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को दबोचा है। उसने अपने ही करीबी रिश्तेदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पर किया था।
