SHEOHAR : झूठे मुकदमे में फंसाने के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं का धरना

SHEOHAR : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को झूठा केस मुकदमा में फंसाने पर राष्ट्रीय जनता दल के युवा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में शिवहर समाहरणालय के मैदान में धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है। जिला कलेक्ट्रेट के किसान मैदान में पूर्व विधायक अजीत कुमार झा ,पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ,राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष सुमित कुमार उर्फ दीपू वर्मा ,उपाध्यक्ष रामानंद यादव सहित राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल है।

पूर्व विधायक अजीत कुमार झा ने कहा है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को झूठा केस में फंसाया गया है वे निर्दोष है, श्री झा ने कहा है कि आने वाला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को झूठा मुकदमा में फंसाने पर विरोधी दलों को सबक सिखाएगी। जबकि पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष को झूठा मुकदमा में जो फंसाया गया है सब का सबक आम जनता लोकसभा चुनाव 2019 में अपना मत देकर सिखाएगा। धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल के नगर अध्यक्ष अशरफ अली ,रामचंद्र प्रसाद गुप्ता ,विश्वनाथ प्रसाद मधुकर, अनिल यादव सहित दर्जनों राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यकर्ता प्रखंड कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.