
SHEOHAR : जिला पदाधिकारी अरशद अजीज ने पुरनहिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में गुणवत्ता एवं सुधार लाने की दिशा को लेकर औचक निरीक्षण किया है, साथ में उप विकास आयुक्त मोहम्मद वारिस खान भी मौजूद थे। जिला पदाधिकारी अरशद अजीज ने राजकीय मध्य विद्यालय दोस्तीया अतिरिक्त वर्ग कक्ष पुरनहिया का निरीक्षण किया है,। जिला पदाधिकारी ने राजकीय मध्य विद्यालय खैड़ा पाहडी भी गए जहां विद्यालयों का निरीक्षण किया, साथ में मुखिया प्रतिमा देवी भी मौजूद रहे। डीएम एवं डीडीसी ने राजकीय मध्य विद्यालय पुरनहिया का भी निरीक्षण किया है।

डीएम ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, उपस्थिति पंजी के अनुसार छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजी का भी जांच किया है, मध्यान्ह भोजन एवं मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ता के साथ साथ विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता की भी जांच की है। विद्यालय में जांच होने के कारण दूसरे विद्यालयों में भी हड़कंप मच गया है। जांच के दौरान शिक्षकों में हड़कंप मची रही।
