
VAISHALI/ARARIA : बिहार में हत्याओं का दौर थम नहीं रहा. एक ही दिन में यहां शूटआउट के दो-दो मामले सामने आए हैं. जिसमें मंगलवार देर रात हाजीपुर के सर्किट हाउस के पास बेखौफ अपराधियों ने ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं दूसरी घटना अररिया के फारबिसगंज की है जहां अपराधियों ने एक अंडा व्यवसायी के घर में घुसकर उसे गोली मार दी. हाजीपुर में हुई ट्रांसपोर्ट व्यवसायी दिनानाथ के परिजनों ने बताया कि साजिश के तहत उनकी हत्या कि गई है. इस घटना के बाद मृतक व्यवसायी के परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है. इस वारदात के बाद अपराधी उनके पास से 40 हजार नगद और मोबाइल भी लूटकर फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

वहीं अररिया में हुई गोलीबारी की वारदात में बताया जा रहा है कि अंडा कारोबारी के घर मे घुस कर मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियो ने गोली उन्हें गोली मारी दी. गोली मारकर अपराधी भागने लगे जिसमें से लोगों ने मौके पर ही एक अपराधी को धर दबोचा और जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपराधी को हिरासत में ले लिया. साथ ही उसके पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया. वहीं गंभीर हालत में अंडा कारोबारी अमित भगत उर्फ पिंटू को पूर्णिया रेफर कर दिया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
