पटना। राबड़ी देवी के पटना आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया।
इसके बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार से गुप्त बात का हवाला देते हुए बिहार में जल्द ही बड़ा राजनीतिक खेल होने का दावा किया।
फिर, उसी इफ्तार पार्टी में एक आरजेडी नेता की तेज प्रताप द्वारा पि’टाई के आ’रोप ने नया विवाद खड़ा कर दिया।
इसके बाद अब तेज प्रताप ने आरजेडी से इस्तीफे की घोषणा कर हड़कंप मचा दिया है। तेज प्रताप के फैसले व बयान पहले भी पार्टी व परिवार को असहज करते रहे हैं।

