मुजफ्फरपुर : जदयू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज का युवा समर्थकों ने किया स्वागत

मुजफ्फरपुर : जदयू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज के मुजफ्फरपुर एलएस कॉलेज पहुंचने पर समर्थकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा समर्थकों ने शहर के स्पीकर चौक से रैली निकालकर युवा प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में नारेबाजी भी की। वहीं एलएस कॉलेज के सीनेट हॉल में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने की। उन्होंने लंगट सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा नया प्रकोष्ठ बनाया है जो युवा जनता दल यूनाइटेड की जवाबदेही मेरे ऊपर दी गई है।

जवाबदेही मिलने के बाद तय किया कि अभी पार्टी के संगठन को सशक्त करने के लिए जो नई कमेटी का पुन: निर्माण प्रदेश स्तर, जिले स्तर, प्रखंड स्तर व बूथ स्तर कर पार्टी को मजबूत बनाना है।

पार्टी के पुराने नेताओं व नई युवा पीढ़ी के कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करके कमियों को दूर कर पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार दिन-प्रतिदिन बिहार के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading