मुजफ्फरपुर : जिले को मिलेगा जल्द ही एक और मातृ-शिशु सदन, पिलखी में बंद अस्पताल होगा चालू

मुजफ्फरपुर : जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूती के लिए एक और मातृ-शिशु सदन को खोला जाएगा। मुरौल के पिलखी में पांच वर्षों से तैयार मातृ-शिशु सदन में सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने से वहां पर इलाज की सुविधा बहाल हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अस्पताल खोलने को लेकर रिपोर्ट तलब किया है।

प्रभारी सिविल सर्जन डा.एसपी स‍िंंह ने पिलखी पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया। प्रभारी सीएस ने कहा कि अस्पताल बेहतर लोकेशन पर है। इसको चालू कर देने से ग्रामीण इलाके में चिकित्सा सेवा मजबूत होगी। मुरौल के साथ बंदरा, सकरा, गायघाट इलाके के लोगों को यहां पर सेवा मिल सकेगी। कहा कि वे दो दिनों के अंदर रिपोर्ट दे देंगे। मानव संसाधन का इंतजाम करके उसको स्थायी रूप से चालू किया जाएगा।

 

मातृ शिशु सदन की मौजूदा स्थिति

– दो बीघा जमीन में बना है अस्पताल।

– पचास बेड का अस्पताल है। इसके अंदर चार चिकित्सक क्वार्टर, आठ स्टाफ क्वार्टर तैयार।

-आधुनिक ओटी, वार्ड तैयार, पानी टंकी व हर जगह पाइप लाइन बिछा है।

– दो सुरक्षाकर्मी की विभाग ने की तैनाती, 24 घंटे रखते निगरानी।

खोलने में यह पेच

– बिना मानवबल के सृजन के ही बन गया अस्पताल।

– अस्पताल की चाहरदीवारी को तैयार कर निर्माण एजेंसी चली गई, लेकिन मानव बल नहीं मिला।

– मानव बल के इंतजार में अब भवन व उपस्कर पर भी पड़ रहा असर।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading