आइएएस अफसरों का तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

पटना। बिहार कई आइएएस का तबादला कर दिया गया है। ट्रांसफर को लेकर सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक श्रम संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना किनी को बिहार राज्य योजना परिषद के मुख्य परामर्शी बनाया गया है।

जबकि संजीव कुमार सिन्हा को सामान्य प्रशासन विभाग में मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त मेहर कुमार को पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अरविंद कुमार चौधरी को अब श्रम संसाधन विभाग का प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद बी राजेन्द्र को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।

 

इसके साथ ही आइएएस वी राजेन्द्र जन शिकायत सामान्य प्रशासन विभाग के साथ ही बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है।

इससे पहले वो पशु एवं मत्स्य संसाधान विभाग के सचिव पद पर तैनात थे। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मनीष कुमार को दिया गया है। वे फिलहाल दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हैं। पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त के पद पर गोरखनाथ को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading