मुजफ्फरपुर : गायघाट प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर (हसना) से इस बार मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया।

उनका मुंह मीठा कराया गया और पदक, कलम व पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीपीओ माध्यमिक शिक्षा इफ्तेखार अहमद ने कहा कि बच्चे हीरे के समान हैं। तरासने के बाद ही उनमें निखार आता है।

उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि मैट्रिक परीक्षा के प्रथम बैच में विद्यालय के 94 फीसदी छात्र-छात्राओं ने कामयाबी हासिल की है। मौके पर विशिष्ट अतिथि डीपीओ लेखा योजना प्यारे मोहन तिवारी, बीईओ रामचंद्र प्र यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. रियाजउद्दीन, शिक्षक वेदानंद झा, सुनील कुमार, शशिरंजन सिंह, अजय कुमार सिंह, विपिन सिंह व शौकत अली मौजूद रहे।

