सरकारी कर्मियों का प्रमोशन और वेतन वृद्धि मूल्यांकन अब स्पैरो से, जानें कैसे…

पटना : प्रदेश के सभी सरकारी महकमे के अफसर और कर्मचारियों के वर्ष भर के कामकाज का मूल्यांकन आनलाइन होगा। पुरानी व्यवस्था में यह काम आफ लाइन होता था। आफ लाइन में अफसर-कर्मचारियों के कामकाज और उपलब्धियों की जानकारी सरकार को कई बार समय पर नहीं मिल पाती थी।

अनावश्यक होने वाले विलंब और समय पर मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए सरकार ने सभी विभागों के अफसर, कर्मचारियों, इंजीनियर और वास्तुविद के कामकाज के लिए केंद्रीय पैटर्न पर आनलाइन मूल्यांकन की व्यवस्था बहाल की है।

 

जानकारी के अनुसार अफसर-कर्मचारी के साथ इंजीनियर व अन्य के वर्ष भर के कार्यो का मूल्यांकन करने के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा विकसित स्पैरा सिस्टम को लागू करने की अनुमति दे दी है।

 

स्पैरो सिस्टम (स्मार्ट परफारमेंस अप्रेजल रिपोर्ट रिकार्डिंग आनलाइन विंडो) के तहत सभी श्रेणी के अफसर और कर्मचारियों को अपना मूल्यांकन स्वयं करना होगा।

स्पैरो सिस्टम पूरी तरह से आनलाइन है। इस नई तकनीकी की जानकारी सभी अफसर और कर्मचारियों को दे दी गई है। साथ ही अधिकांश अफसर-कर्मियों की ई-मेल आइडी भी बना दी है। इसी मेल आइडी के जरिए अफसर-कर्मचारी अपनी वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट अपने रिपोर्टिंग अफसर को देंगे, जहां से रिपोर्ट समीक्षी पदाधिकारी के पास जाएगी यहां से पास होने के बाद रिपोर्ट स्वीकारी पदाधिकारी के पास जाएगी और स्वीकारी पदाधिकारी के पास करते ही अफसर-कर्मचारी की रिपोर्ट आनलाइन हो जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading