पटना। न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि 29 अप्रैल को अपना राशि परिर्वतन करेंगे। इस दिन शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्रों के अनुसार शनि 30 वर्ष बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि के राशि परिर्वतन करने से विभिन्न राशियों वाले लोगों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
ज्योतिष आचार्य पीके युग ने ज्योतिष शास्त्रों के हवाले से बताया कि शनि हर ढाई वर्ष बाद अपनी राशि राशि बदलते हैं। शनि को मकर और कुंभ राशि का स्वामी माना जाता है। राशि परिर्वतन के बाद कर्क और वृश्चिक और मीन राशि वाले लोग शनि के ढैया से प्रभावित होंगे। वैसे तो शनि एक राशि में ढाई साल रहते हैं लेकिन इस बार चार जून से 12 जुलाई तक वक्री अवस्था में चलते हुए 13 जुलाई को फिर मकर राशि में प्रवेश करेंगे जो जनवरी 2023 तक रहेंगे। फिर 17 जनवरी से कुंभ में प्रवेश करेंगे। 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में रहेंगे।
शनि के प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी को सिंदूर व वस्त्र चढ़ाने के साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ करने के साथ शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे घी व सरसों के तेल का दीपक जलाएं। वहीं गरीबों की मदद करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
उच्च पद पर बैठे लोग अपने से नीचे काम करने वालों से अच्छा बर्ताव करें। ऐसे करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनिवार को काला तिल और गुड़ चींटी को खिलाएं। मेष-पद-प्रतिष्ठा का लाभ, आय के स्त्रोत में वृद्धि। वृष – वाहन भूमि का सुख, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता।
मिथुन-अनुकूल स्थान का परिवर्तन, संघर्ष के बाद सफलता। कर्क-अनावश्यक खर्च बढ़ेगा, पत्नी का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सिंह-आर्थिक उन्नति,साझेदारी से लाभ, मांगलिक कार्य संपन्न। कन्या-नौकरी के योग, आर्थिक संकट दूर होगा। तुला-भूमि वाहन का सुख, संतान प्राप्ति के योग। वृश्चिक-गृह क्लेश बढ़ेगे, माता का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धनु-भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मकर-संचित धन में वृद्धि, कर्ज से मुक्ति। कुंभ-स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, प्रमोशन के योग। मीन-मानसिक संताप, संघर्ष के बाद सफलता।
