लड़कियों के कॉलेज में लड़कों का चयन, छात्राओं के उड़े होश

दरभंगा। दरभंगा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की आधिकारिक बेवसाइट पर स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को दूसरी चयन सूची जारी कई गई है।

जारी सूची में महिला काॅलेज में पुरुष छात्रों के चयन से खलबली मच गई है । महारानी रामेश्वरी महिला काॅलेज (एमआरएम) के गणित विषय में नामांकन को जारी दूसरी चयन सूची में नौ पुरुष छात्रों का नाम देख छात्राएं अचंभित हैं ।

बता दें कि पीजी प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को गणित विषय की चयन सूची विवि के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है । इस सूची में चयनित छात्राओं के साथ ही पुरुष छात्राओं का भी चयन कर लिया गया है ।

बता दें कि हाल ही में पुरानी डाटा कंपनी को हटाकर नई एजेंसी को संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है । डीएसडब्लू प्रो. विजय कुमार यादव ने कहा, तकनीकी कारणों से इस तरह की गलती हुई है। तत्काल इसे ठीक करने का निर्देश दिया गया है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.