मुजफ्फरपुर : कि’शोरी से दु’ष्कर्म के दोषी अहियापुर थाना क्षेत्र के तांत्रिक बिरजू राम उर्फ बिरजू बाबा को गुरुवार को विशेष पॉक्सो न्यायाधीश संजीव कुमार ने 20 साल सश्रम का’रावास की सजा सुनाई है।
उसपर 50 हजार रुपये जु’र्माना भी लगाया है। जु’र्माना राशि नहीं देने पर तांत्रिक को एक साल अतिरिक्त सजा होगी।
इस केस में विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार ने सात गवाहों की कोर्ट में गवाही कराई। अहियापुर पुलिस ने तां’त्रिक को 13 जून 2018 को गि’रफ्तार कर न्यायिक हि’रासत में जे’ल भेजा था।
चार साल से वह जे’ल में ही बंद है। उसकी उम्र अब 64 साल बताई जा रही है। सजा के लिए उसे कोर्ट में नहीं लाया गया था। न्यायाधीश ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये तांत्रिक को स’जा सुनाई।

