मुजफ्फरपुर। बीते कुछ दिनों से गरीबनाथ मंदिर को लेकर चल रहे वि’वाद के बीच प्रमंडलीय आयुक्त मिहिर कुमार सिंह का स्थानांतरण हो गया। इस बार भी उनका कार्यकाल छोटा ही रहा। वे यहां ग्यारह माह तक इस पद पर रहे। इससे पहले वर्ष 2012 में वे यहां नौ माह तक इस पद पर रहे। इस कार्यकाल में उनके नाम के साथ एक और पद जुड़ा। वह हैं श्री गरीबनाथ न्यास समिति के अध्यक्ष का। उनके तबादले की सूचना चर्चा के साथ तेजी से फैली। हालांकि, इस पद पर तबादले की इतनी चर्चा नहीं होती।
बाबा गरीबनाथ मंदिर को लेकर न्यास समिति के निर्णय पर विवाद के कारण सरकार का पत्र जारी होते ही सूचनाएं तेजी से फैलीं। मालूम हो कि बाबा गरीबनाथ मंदिर में बैंक की शाखा खोलने को लेकर वि’वाद अधिक हुआ था।
हं’गामा करने वालों पर न्यास समिति ने प्रा’थमिकी दर्ज कराई थी। इसे लेकर विहिप और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां आए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के सामने यह बात रखी थी।
इसके बाद मंत्री ने आयुक्त से फोन पर बात कर निर्णय पर विचार करने को कहा था। यह बातचीत काफी चर्चित रही, मगर न्यास ने निर्णय में बड़ा बदलाव नहीं किया। मंत्री ने दर्ज मामले में समझौता कराने का आग्रह किया था, मगर यह नहीं हुआ।
न्यास समिति के निर्णय का वि’रोध करने वाले इस तबादले की समीक्षा अपने स्तर से करते रहे। दूसरी ओर सरकारी स्तर से इसे पूर्व तय ही कहा जा रहा है, मगर दिनभर यह तबादला चर्चा में रहा।
