मोतीपुर सरैया पथ ¸पर कथैया चौक के समीप गुरुवार की रात टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची कथैया पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए शहर भेजा है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

मृतका की पहचान साहेबगंज के धनैया निवासी शीत कुमार की पत्नी नीता देवी के रूप में हुई है। जबकि जख्मी राजा कुमार मृतका का दामाद बताया गया है। दो बच्चें भी घायल हैं।

मौके पर पहुंचे एसआई संतोष कुमार ने बताया कि पूरा परिवार शहर से अपनी कार से कथैया थाना क्षेत्र के ही भेड़ियाही सुरेश कुंवर के यहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कार दुर्घनाग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष राजपत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।